PSMT
KaamRelationships23 September 20264 min read

U R Not Alone

For the reader who thinks their situation is unique. It is not, and that is good news.

M

Manoj Pathak

Journalist, broadcaster and seeker. Forty-five years in Indian media.

" यत पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे, यद् ब्रह्माण्डे तत् पिण्डे"

कभी कभी तुम्हेें ऐसा लगेगा कि तुम बिल्कुल अकेले हो। कोई तुम्हारे साथ नहीं है।अपने घर में परिवार के लोगों के बीच या बाहर कहीं भी परिचितों के बीच अपरिचितों के बीच ये एहसास हो सकता है कि मैं अकेला हूँ।

लेकिन सत्य ये है कि बिल्कुल अकेले तुम कभी नहीं होते हो। हम में से कोई नहीं होता है। कोई भी जीव या अजीव बिल्कुल अकेला कभी नहीं होता है। हमारे निर्माण के साथ ही अनेक जीवों का अजीवों का साथ हमारे अस्तित्व में हर पल बना रहता है।

उदाहरण के लिए तुम खुद को लो । एकदम एकान्त बन्द कमरे के अन्दर भी तुम्हारे साथ तुम्हारे अपने शरीर के अन्दर और बाहर अनेक साथी मौजूद हैं। तुम्हारे तन में अनेक सूक्ष्म जीवों का वास है। इनमें से अनेक तुम्हारे मित्र हैं कुछ शत्रु भी हैं और कुछ ना दोस्त हैं और ना दुश्मन ।बिल्कुल उदासीन जिस तरह अनजान लोगों के बीच तुम अकेले होते हो। ना कोई तुम्हें जानता ना तुम किसी को जानते पर साथ चल रहे होते हैं कभी किसी फ्लाइट में, ट्रेन में, मेले में बाजार में ।

त्वमेव माता च पिता त्वमेव त्वमेव सर्वं मम देव-देव
Twameva Mata Cha Pita Twameva Twameva Sarvam Mama Deva Deva
YOU ARE MY MOTHER YOUR ARE MY FATHER YOU ARE MY EVERYTHING

ये सूक्ष्म जीव, माइक्रोब्स तुम्हारे साथ हैं तो भला तुम कैसे अकेले हो। और इनकी संख्या तुम्हारे अपने शरीर में कितनी है , जितनी एक देश की हो सकती है एक महादेश की हो सकती है उससे भी अधिक ये जीव हर पल तुम्हारे साथ हैं।

इसलिए अपने अकेले होने की चिन्ता मत करो कभी, क्योंकि अकेले इस सृष्टि में, संपूर्ण ब्रह्माण्ड में कोई हो ही नहीं सकता। ना धरती अकेली है ना सूरज अकेला है, न चाँद अकेला है और न तारे।

बाकी सब तो छोड़ो, यह ब्रह्माण्ड भी अकेला नहीं है।

जब अनेक सूरज, अनेक तारे, अनेक ब्रह्माण्ड और सब एक दूसरे से एक तय दूरी पर अपनी यात्रा कर रहे तो फिर भला तुम कैसे अकेले हो सकते हो।

भरोसा रखो तुम अकेले नहीं हो। लेकिन जब भय हो अपने अकेले रहने से और विश्वास डगमगाने लगे और कोई भी भरोसे का लायक है तुम्हारे नजदीक जो तुम्हारी बात सुनता हो, तुम्हारी भावनाओं को समझता हो और बिना किसी लोभ के, लालच के , डर से तुम्हारी बात सुन सकता है तो उससे बातें करो। तुम्हारा अकेलेपन का डर समाप्त हो जायेगा। यदि ऐसा कोई भरोसेमंद साथी, रिश्तेदार नहीं तो भी कोई चिन्ता नहीं । मैँ हूँ ना। मुझसे संपर्क करो। ईमेल करो। चैट करो। बात करो। तुम्हारा डर दूर हो जायेगा।

देखो ये अकेलापन दरअसल एक प्रकार की पूँजी है जहाँ से विकास की नई यात्रा शुरु होती है।

ये चित्र देख रहे हो। २०२१ में २४ फरवरी से १५ मार्च के बीच मैं दिल्ली से अयोध्या की पदयात्रा पर गया था । वहीं किसी शहर से दूर रास्ते में ये पेड़ दिखा था। बरगद का एक पेड़ और उसकी कई शाखाओं से बना लगभग दो सौ स्कैवयर मीटर में फैले कई बरगद के पेड़ का समूह है ये।

इससे पहले बरगद के कई पेड़ देखे थे पर एक पेड़ से बरगद के अनेक पेड़ किस तरह बनते हैं यह नहीं समझा था। आज जब मैं तुमसे बातें कर रहा तो समझ रहा कि अकेले हम कभी नहीं होते।

तुम किस आयु में हो कोई फर्क नहीं पड़ता। उम्र के हर पड़ाव पर हममेँ नए निर्माण की क्षमता होती है।

और किशोरावस्था में जब चारों तरफ चुनौतियाँ होती हैं। खुद अपने आप पर संदेह हो रहा होता है वैसे में अकेलेपन का डर हम में से अधिकांश को कायर बना देता है। पर तुम कायर नहीं हो।

खुद पर भरोसा रखो। रास्ता है। एक नहीं अनेक रास्ते हैं। बस भरोसा रहना चाहिए खुद पर इस बरगद की तरह जो अकेले रहते हुए भी किस तरह अपने आप को बढ़ा रहा है लगातार। सबसे पहला बूढ़ा बरगद हो सकता है अपना पुराना तन छोड़ चुका हो , पर नई शाखा के साथ बने मजबूत पेड़ों केे सहारे सैकड़ो वर्ष से अपना विस्तार कर रहा है।

तुम अपने इसी तन के साथ अपन विस्तार करो। सूरज हर पल अपने आप को जलाकर अपनी संतान ग्रहों को अपने साथ लाखों वर्षों से चल रहा है।

सूरज से अलग हुई धरती हजारों साल से हम और तुम जीवों का बसेरा बनी हुई है। तुम भी तो सूरज और धरती की तरह अपने अन्दर अरबों सूक्ष्म जीवों को बसाये हुए हो। इन माइक्रोब्स का सूरज और धरती तो तुम्हीं हो।

इस तथ्य को वैदिक ऋषियों ने, आयुर्वेद के ज्ञाताओं ने इस एक तथ्य को भारतीय शास्त्रों में अनेक तरह से समझाया है।

यत पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे, यद् ब्रह्माण्डे तत् पिण्डे

Get the next one

New writing, as it is published. Nothing else, and no forwarding of your address.

Comments

Comments are read before they appear.