PSMT
Communication12 October 20262 min read

क्या है जरूरी ? स्पीच या स्क्रीन पर्सनिलिटी ?

M

Manoj Pathak

Journalist, broadcaster and seeker. Forty-five years in Indian media.

ध्यान से विचार कीजिए कि आपके लिए क्या ज़रूरी है आपकी स्पीच पर्सनैलिटी या स्क्रीन पर्सनैलिटी? दोनों या इनमें से कोई एक? एक सफल करियर के लिए आपका यह फैसला बहुत मायने रखता है। दोनों एक-दूसरे से अलग हैं और ज़िंदगी में आगे बढ़ने में एक-दूसरे की मदद करते हैं। आप जितनी जल्दी तय कर लेंगे उतना अधिक लाभ आपको होगाष

अपने लुक्स को तो आप ज़िंदगी के किसी भी पड़ाव पर बेहतर बना सकते हैं । बेहतर दिखने के लिए अपना रूप बदल सकते हैं। कास्मेटिक सर्जरी आपके लुक्स को निखारने के लिए सब कुछ बदल दे सकती है। लेकिन जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, स्पीच पर्सनैलिटी को बदलना मुश्किल हो जाता है। और सच पूछिए तो 99% लोग स्पीच पर्सनिलिटी को लेकर सजग नहीं होते हैं। अपनी आवाज और अंदाज को निखारने के लिए क्या जरूरी है जानते तक नहीं हैं।

क्या आपने कभी सोचा है कि बहुत समय बीत जाने के बाद भी आपको अपने पुराने स्कूली सहपाठी या कॉलेज के दोस्त की याद फ़ोन पर सिर्फ़ उसकी आवाज़ सुनकर क्यों आ जाती है? उसका पूरा चेहरा और व्यक्तित्व आँखों के सामने आ जाता है। क्यों होता है ऐसा ?

असल में जब हमारी सेकेंडरी ग्रोथ पूरी हो जाती है, हम अपनी टीनएज पार कर लेते हैं तो हमारी आवाज और अंदाज दोनों हमेशा के लिए लॉक हो जाते हैं। सिर्फ़ आपके लिए ही नहीं, बल्कि ज़्यादातर इंसानों के साथ ऐसा ही होता है। यहाँ तक कि बड़े-बड़े एक्टर्स की स्पीच पर्सनैलिटी भी अक्सर लॉक रहती है और सिर्फ़ एक हैलो सुनकर भी कोई आसानी से पहचान सकता है कि कौन बोल रहा है।

एआई के ज़माने में आपके लुक्स यानि स्क्रीन पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के लिए अनगिनत नुस्खे उपलब्ध हैं। आप वास्तविक ज़िन्दगी में या पर्दे पर बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग सकते हैं लेकिन आपकी स्पीच पर्सनैलिटी वास्तविक ज़िन्दगी में कोई नहीं बदल सकता।

यदि आप एक कलाकार हैं और मिमिक्री बेहद अच्छी कर लेते हैं तो भी वास्तविक जिन्दगी में आपकी बोलचाल का वास्तविक अंदाज ही आप पर हावी रहता है।

अब एक और सवाल, क्या आप अपनी स्पीच पर्सनैलिटी और उन्हें तय करने वाले फैक्टर्स के बारे में जानते हैं? यहाँ हम आपकी स्पीच पर्सनैलिटी के बारे में आपकी मदद करने जा रहे हैं।

मोटे तौर पर हम अपनी स्पीच पर्सनैलिटी को दो हिस्सों में बाँट सकते हैं, पहला हार्डवेयर और दूसरा सॉफ्टवेयर।

क्या आप अपनी स्पीच पर्सनैलिटी के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को एक्सप्लोर करने में इंटरेस्टेड हैं?

अगले चैप्टर के लिए यहां क्लिक करें।

आपकी स्पीच पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने और कम्युनिकेशन स्किल्स को बूस्ट करने के लिए आपकी उम्र बहुत मायने रखती है, लेकिन ज़िंदगी के किसी भी स्टेज पर हम खुद को बेहतर बना सकते हैं। इसलिए बिल्कुल भी देर नहीं हुई है। अभी शुरू करें।

Get the next one

New writing, as it is published. Nothing else, and no forwarding of your address.

Comments

Comments are read before they appear.