देवशयनी एकादशी पर आरंभ दिल्ली- गंगोत्री रामेश्वरधाम पदयात्रा देव उठनी एकादशी पर संपन्न, देव दीपावली मना घर लौटे पदयात्री
Manoj Pathak
Journalist, broadcaster and seeker. Forty-five years in Indian media.

दिल्ली के चार वरिष्ठ नागरिकों ने देव शयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 को दिल्ली के अपने अपने निज आवास से गंगोत्री रामेश्वर धाम पदयात्रा का संकल्प लिया। चार महीने में कार्तिक शुक्ल एकादशी 20 नवंबर को रामेश्वरम धाम पहुँच कर यह संकल्प पूर्ण हुआ। 4 महीने में 11 राज्यों में लगभग साढ़े चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा की गई। भारत के प्रख्यात बारह ज्योतिर्लिंगों मेंं से 7 के दर्शन पूजन 4 वरिष्ठ नागरिकों ने किए। इसके अलावा उन्होंने सैकड़ो अन्य ऐतिहासिक महत्व के मंदिरों और तीर्थों में पूजन किया।
दिल्ली के चार नागरिक श्री जगदेव शर्मा, श्री सोमदत्त शर्मा, फौजी रामकुमार और श्री बिनोद अग्रवाल पहले दिल्ली से गंगोत्री धाम पहुँचे और दिनांक 28 -07-2026 को वहाँ से गंगा जल लेकर रामेश्वरम धाम की पदयात्रा पर निकल गये।

चारो पदयात्रियों ने उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हुए 21 नवंबर को सभी पदयात्री रामेश्वरम धाम पहुँच गए। देव शयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 को दिल्ली के अपने अपने निज आवास से आरंभ हुई यह पदयात्रा पहले गंगोत्री पहुँची और गंगोत्री में 28 जुलाई को प्रातःकाल गंगा स्नान कर वहीं से गंगाजल लेकर एक संकल्प के साथ रामेश्वरम धाम के लिए औपचारिक पदयात्रा शुरु हो गई।
चारों यात्रियों का लक्ष्य लगभग चार महीने में कार्तिक शुक्ल एकादशी यानि 20 इक्कीस नवंबर तक रामेश्वरम धाम पहुँचने का था। ईश्वर कृपा से लक्ष्य सकुशल पूर्ण हुआ। देव दीपावली यानि कार्तिक पूर्णिमा पर सभी यात्री अपने घर लौट आए।

इस यात्रा के क्रम में सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और पूजन का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, घृष्णेश्वर , त्रयम्बकेश्वर, भीमाशंकर ,श्री शैलम मल्लिकार्जन और रामेश्वरम धाम सम्मिलित थे। रामेश्वरमधाम में पूजन के साथ पदयात्रियों के सभी सात ज्योतिर्लिंग मे पूजन का लक्ष्य पूर्ण हो गया।
देव शयनी एकादशी से आरंभ हुई यह यह यात्रा देव उत्थान एकादशी तक संपन्न हो गयी। पदयात्रियों ने सबसे पहले 2 सितंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर अवस्थित दुनिया भर में प्रसिद्ध महाकाल तीर्थ में भोलेनाथ के दिव्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये। इसके बाद 9 सितंबर को नर्मदा मैया के तट पर अवस्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किये। फिर महाराष्ट्र के तीन ज्योतिर्लिंग में से पहला घृष्णेश्वर 17 सितंबर को पहुँचे जहाँ ऊपरी वस्त्र उतार कर घृष्णेश्वर महादेव के पूजन की परंपरा है, दूसरा ज्योतिर्लिंग 22 सितंबर को त्रयम्बकेश्वर में पूजन किया जबकि 28 सितंबर को भीमानदी के तट पर घनघोर जंगल में अवस्थित दुर्लभ भीमाशंकर महादेव का पूजन किया। यात्रा क्रम के छठे ज्योतिर्लिंग आंध्रप्रदेश स्थित नागार्जुन सागर बाघ अभयारण्य होते हुए श्रीशैलम मल्लिकार्जुन २२ अक्टूबर को पहुँचे और श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दर्शन पूजन किया। २१ नवंबर को तमिलनाडु में रामेश्वरम धाम के जगत विख्यात ज्योतिर्लिंग का पूजन किया गया।
इसके अलावा 06 अक्टूबर को दिल्ली के पदयात्री महाराष्ट्र स्थित जगत विख्यात पंढरपुर तीर्थ पहुंचे और विट्ठल रुक्मिणी मंदिर में दर्शन पूजन किया।यात्रा क्रम में अनेक दिव्य और दुर्लभ मंदिरों के दर्शन यात्रीगण किया ।
यात्रा करने वाले सभी सदस्य वर्तमान काल में दिल्ली निवासी वरिष्ठ नागरिक है जिन्होंने अपने जीवनकाल में पदयात्रा के माध्यम से अनेक तीर्थों के दर्शन किये हैं।
दो यात्री श्री जगदेव शर्मा और श्री सोमदत्त शर्मा जीवन के सात दशक पार कर चुके हैं जबकि श्री रामकुमार फौजी सत्तर के नजदीक पहुँचने वाले हैं और श्री बिनोद अग्रवाल भी साठ शरद ऋतु का आनन्द लेते हुए वरिष्ठ नागरिक क्लब में सम्मिलित हो चुके हैं। श्री जगदेव शर्मा दिल्ली के एक प्रख्यात कपड़ा मिल में कार्य कर चुके हैं और जाने-माने समाजसेवी तथा नेताजी के नाम से प्रख्यात हैं। श्री सोमदत्त शर्मा दिल्ली सरकार के विद्यालय में अध्यापन करने के बाद अब अवकाश प्राप्त जीवन बिता रहे हैं। श्री राम कुमार जी पहले भारतीय थल सेना में सक्रिया सेवा देने के बाद एक सरकारी सार्वजनिक उपक्रम में भी सुदीर्घ अवधि तक अपनी सेवा दे चुके हैं।
श्री बिनोद अग्रवाल भारतीय वायुसेना में अधिकारी पद से अवकाश प्राप्त हैं। आपने अपनी सक्रिय सेवा अवधि में देश के अनेक हिस्सों में योगदान दिया है।
तमिलनाडु के विश्व विख्यात तीर्थ रामेश्वरम धाम पहुँच कर 120 दिवसीय यह पदयात्रा 24 नवंबर 2026 को संपन्न हो गई। चारो पदयात्री रामेश्वरम धाम में अग्नितीर्थ पर कार्तिक पूर्णिमा देव दीपवली मनाकर 26 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि में चारो तीर्थयात्री अपने घर लौट रहे हैं। गंगा मइया के सानिध्य और प्रभुकृपा से यह यात्रा अपने निर्धारित समय पर संपन्न हो गई।
इस यात्रा के कई सुखद संयोग रहे जिनमें दो महत्वपूर्ण एकादशी देवशयनी और देव उठनी तथा दो महत्वपूर्ण पूर्णिमा का सुखद लाभ पदयात्रियों को मिला। गुरू पूर्णिमा पर अपने अपने गुरुओं को याद करते हुए यात्रा की शुरुआत और कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर सभी देव पितरों को नमन करते हुए यह यात्रा संपन्न हुई।
इस पदयात्रा की दैनिक रिपोर्टिंग और इस पर आधारित विडिओ रिपोर्ट का निर्माण श्री बिनोद अग्रवाल ने किया।

वाट्सएप चैनल सहित विभिन्न सोशल मीडिया पर विनोद अग्रवाल की रिपोर्ट प्रकाशित प्रसारित होती रही।