अयोध्या विकास क्षेत्र की तरह हो सीतामढ़ी में सीतामाता से संबंधित क्षेत्र का विकास
M
Manoj Pathak
Journalist, broadcaster and seeker. Forty-five years in Indian media.

१७ फरवरी से १३ मार्च २०२६ के बीच श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या सीतामाता प्राकट्य स्थल पुनौराधाम की पदयात्रा में हमने अनुभाव किया कि किस तरह श्रीराम से संबंधित विविध सांस्कृतिक आध्यात्मिक तीर्थों का विकास एक छतरी के नीचे अयोध्या विकास क्षेत्र के तत्वाधान में चल रहा है। उत्तरप्रदेश में अयोध्या को केन्द्र बिन्दु मानकर लगभग एक सौ किलोमीटर की परिधि में अयोध्या में विकास कार्य चल रहा है। ठीक इसी तरह श्री सीता जी के प्राकट्य धाम पुनौराधाम को केन्द्र बिन्दु स्वीकार करते हुए सीतामढ़ी के चतुर्दिक तीर्थों का विकास अयोध्या विकास क्षेत्र की तरह होना चाहिये।